डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए क्या करें
High Blood Sugar Control: दोपहर का खाना समय पर करें, खाने की थाली सभी प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होने चाहिए
जनसत्ता ऑनलाइनEdited By tanya jhaMay 9, 2021 11:10 am
डायबिटीज टाइप 2 के मरीजों की कैसी होनी चाहिए डाइट, जानें यहां
Diabetes: टाइप 2 डायबिटीज एक गंभीर स्वास्थ्य परेशानी है जिससे दुनिया भर में अरबों लोग पीड़ित हैं। वहीं, भारत को इस बीमारी की राजधानी कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां लोगों को इस बात की खबर ही नहीं होती है कि वो इस खतरनाक रोग से ग्रस्त हैं। डायबिटीज यानी मधुमेह बीमारी के कारण बॉडी में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है। इससे मरीजों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे मरीजों में मोटापा, बीपी, सूजन, आंखों की परेशानी, स्ट्रोक आदि का खतरा बढ़ता है।
ADVERTISEMENT
बता दें कि व्यक्ति जो खाना खाते हैं, उसके पचने से शुगर निकलता है। इसी ग्लूकोज से शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है, इस प्रक्रिया को पूरी करने में इंसुलिन हार्मोन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में हेल्दी खानपान से रक्त शर्करा के अनियंत्रित स्तर पर लगाम लगाया जा सकता है।
संबंधित खबरें
यूरिक एसिड के बढ़ते स्तर को कंट्रोल करेगा अजवाइन, जानें डाइट में कैसे करें शामिल
महिलाओं में बेहद आम हो चुकी हैं ये 5 बीमारियां, इस तरह रहें सावधान
COVID-19LOCKDOWNPHOTOS
सुबह सबसे पहले करें इसका सेवन: सुबह काढ़ा या गर्म पानी में मेथी, जीरा, आंवला मिलाकर पीने से लाभ होगा। साथ ही, रात भर भिगोए हुए मुट्ठी भर नट्स का सेवन करना चाहिए। कोशिश करें कि डायबिटीज रोगी सुबह चाय-कॉफी पीने से बचें। इसके अलावा, डिटॉक्स ड्रिंक पीना चाहिए।
ADVERTISEMENT
Loading video
ADVERTISEMENT
नाश्ता ऐसा होना चाहिए: नाश्ता दिन भर का सबसे जरूरी भोजन होता है जो शरीर को दिन भर ऊर्जा से भरपूर रखता है। ऐसे में नाश्ता स्किप करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। डायबिटीज रोगियों को नाश्ते में दलिया, ओटमील, स्मूदी और एक कटोरे में ताजे फल खा सकते हैं। नाश्ते में उन फलों को खाएं जिनमें नैचुरल शुगर कम मौजूद हो। इसके अलावा, उबला अंडा, साल्मन या चिकेन ब्रेस्ट खा सकते हैं।
मिड-मील फूड: मधुमेह के मरीजों को हर कुछ देर पर थोड़े मात्रा में खाना चाहिए। पोहा, चिवड़ा, इडली, नट्स या फिर सीड्स का सेवन कर सकते हैं।
Loading video
दोपहर का खाना: दोपहर का खाना समय पर करें, खाने की थाली सभी प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होने चाहिए। मूंग दाल, राजमा, हरी सब्जी, दही खाना फायदेमंद होगा। मल्टीग्रेन चपाती का सेवन करें। डायबिटीज रोगी कभी-कभी सीमित मात्रा में चावल खा सकते हैं। इसके अलावा, ग्रिल्ड चिकेन भी लंच में खा सकते हैं।
शाम का स्नैक: शाम में भुना चना, दही या बाजरे का चिवड़ा खा सकते हैं। लो फैट में बने चाय-कॉफी का सेवन भी किया जा सकता है।
डिनर में क्या लें: सोने से करीब 2-3 घंटे पहले डिनर कर लें। लो फैट-लो कार्ब फूड्स का सेवन करें। आप सूप और सलाद का सेवन करें।
पढें हेल्थ समाचार (Health Hindi News). हिंदी समाचार (Hindi News) के लिए डाउनलोड करें Hindi News App. ताजा खबरों (Latest News) के लिए फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम पर जुड़ें।
Tags:"Diabetes""Diabetic Diet""Health"
पढ़ना जारी रखें
अगली खबर के लिए नीचे स्क्रॉल करें
Immunity बूस्ट करने में मददगार साबित होती है ये चाय, इन 3 चीजों को मिलकर बनाएं
NEXT STORY
Hindi Newsहेल्थ
Immunity बूस्ट करने में मददगार साबित होती है ये चाय, इन 3 चीजों को मिलकर बनाएं
Immunity Drink: इम्युनिटी बूस्ट करने में अदरक, लहसुन और हल्दी से बनी चाय का सेवन भी लाभकारी है
जनसत्ता ऑनलाइनEdited By tanya jhaMay 9, 2021 9:44 am
हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल फॉलो करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है
Immunity Booster: वर्तमान समय में स्वस्थ रहने के लिए इम्युनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होने से बीमारियों और वायरल इंफेक्शन का खतरा कम होता है। लेकिन इम्युनिटी केवल एक दिन में नहीं बूस्ट होती है बल्कि इसके लिए लगातार प्रयास करना होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल फॉलो करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। इम्युनिटी बूस्ट करने में अदरक, लहसुन और हल्दी से बनी चाय का सेवन भी लाभकारी है। जानिये –
ADVERTISEMENT
अदरक: अदरक में जिंजरॉल नामक एक्टिव तत्व होता है जिसमें एंटी-बैक्टीरियल, एनाल्जेसिक, सेडेटिव और एंटी-पायरेटिक तत्व पाए जाते हैं। ये इम्युनिटी तो बूस्ट करता ही है साथ में गट हेल्थ को बेहतर करके पाचन को भी बढ़ावा देता है। इसके साथ ही, सर्दी-जुकाम से लड़ने में अदरक का सेवन प्रभावी माना जाता है।
लहसुन: लहसुन न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि जरूरी पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसमें उच्च मात्रा में सल्फर पाया जाता है, साथ ही एंटी-बायोटिक प्रॉपर्टीज होती हैं। इसके सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थों को फ्लश आउट करने में मदद मिलती है। साथ ही, कोल्ड, फ्लू आदि सीजनल परेशानियों को दूर करने में भी मदद मिलती है।
ADVERTISEMENT
Loading video
ADVERTISEMENT
हल्दी: अपने औषधीय गुणों के कारण बरसों से हल्दी का इस्तेमाल स्वास्थ्य परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। हल्दी को कई पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। इसमें करक्युमिन होता है जिसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं। ये इम्युनिटी बूस्ट करने के साथ ही, लिवर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालता है।
Loading video
क्या है रेसिपी: लहसुन की 2 कलियां, आधा इंच अदरक, आधा चम्मच हल्दी पाउडर और डेढ़ कप पानी लें। सबसे पहले अदरक, लहसुन और हल्दी में जरा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। दूसरी तरफ पानी को उबाल लें और फिर उसमें हल्दी वाला मिश्रण डालें। करीब 5 मिनट तक सभी चीजों को डालकर पानी को अच्छी तरह उबालें। फिर इस चाय को कप में छान लें फिर इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए आप इसमें कुछ मात्रा में शहद और नींबू मिला सकते हैं।
पढें हेल्थ समाचार (Health Hindi News). हिंदी समाचार (Hindi News) के लिए डाउनलोड करें Hindi News App. ताजा खबरों (Latest News) के लिए फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम पर जुड़ें।
Tags:"Health""immunity booster"
पढ़ना जारी रखें
अगली खबर के लिए नीचे स्क्रॉल करें
High BP को माना जाता है ‘साइलेंट किलर’, 45 की उम्र के बाद जरूर रखें इन बातों का ध्यान
जब कपिल के शो पर फैन ने कोहली से कहा था- आई जस्ट LOVE चीकू, यह था विराट का रिएक्शन
ये पढ़ा क्या?जब कपिल के शो पर फैन ने कोहली से कहा था- आई जस्ट LOVE चीकू, यह था विराट का रिएक्शन
X
NEXT STORY
Hindi Newsहेल्थ
High BP को माना जाता है ‘साइलेंट किलर’, 45 की उम्र के बाद जरूर रखें इन बातों का ध्यान
High BP Remedies: अपने खानपान व दिनचर्या का ख्याल रख कर इस बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है
जनसत्ता ऑनलाइनEdited By tanya jhaMay 8, 2021 3:58 pm
आमतौर पर नमक की अधिकता बीपी बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होती है
High Blood Pressure: स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है भारत में उच्च रक्तचाप से पीड़ित मरीजों की संख्या करोड़ों में है। एक स्वस्थ व्यक्ति का ब्लड प्रेशर लेवल 120/80 mmHg होता है। अगर यह 140/90 mmHg या फिर उससे ज्यादा हो जाए तो उस व्यक्ति को हाई बीपी का मरीज माना जाता है। ये स्वास्थ्य समस्या बढ़ते वजन और अस्वस्थ जीवन शैली के कारण लोगों को अपना शिकार बनाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर यानि हाइपरटेंशन का सामान्य तौर पर कोई लक्षण नहीं दिखता इस कारण इसे ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है।
ADVERTISEMENT
जो लोग लंबे समय से हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित होते हैं उन्हें दूसरों की तुलना में दिल का दौरा यानी हार्ट अटैक पड़ने का खतरा भी अधिक होता है। यही नहीं, डायबिटीज, किडनी रोग, स्ट्रोक व अन्य कई गंभीर बीमारियों की चपेट में भी ये मरीज आ सकते हैं। एक अध्ययन के मुताबिक हर आठ में से एक भारतीय को हाइपरटेंशन की समस्या है। वैसे तो किसी भी उम्र में ये बीमारी लोगों को अपना शिकार बना सकती है लेकिन माना जाता है कि उम्र के 45 वसंत पार करने के बाद लोगों को अपना ब्लड प्रेशर लेवल चेक कराते रहना चाहिए। आइए जानते हैं किन बातों का रखें ध्यान –
डाइट में रखें कम नमक और कम मसाले: आमतौर पर नमक की अधिकता बीपी बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होती है। ऐसे में सोडियम की खुराक कम करें। साथ ही, ज्यादा मसालेदार भोजन करने से भी ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि नमक-मिर्च और गर्म मसाला के अधिक सेवन से शरीर में खून का बहाव बहुत तेजी से होता है जिस वजह से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। यही नहीं, खाने में घी-तेल से भी परहेज करना चाहिए ताकि मरीजों का वजन संतुलित रह सके।
ADVERTISEMENT
Loading video
ADVERTISEMENT
धूम्रपान करने से बचें: बढ़ती उम्र में हाइपरटेंशन से बचना चाहते हैं तो धूम्रपान से दूर रहें। इसके लगातार सेवन से लोगों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
Loading video
फिजिकली एक्टिव रहें: कई अध्ययनों में खुलासा हुआ है कि एक्सरसाइज करने से हार्ट रेट बेहतर होती है। साथ ही, बताया जाता है कि हाई ब्लड प्रेशर के मरीज अगर रोजाना 30 मिनट भी टहलते हैं तो इससे उन्हें बहुत फायदा होगा।
पढें हेल्थ समाचार (Health Hindi News). हिंदी समाचार (Hindi News) के लिए डाउनलोड करें Hindi News App. ताजा खबरों (Latest News) के लिए फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम पर जुड़ें।
Tags:"Health""high blood pressure"
पढ़ना जारी रखें
अगली खबर के लिए नीचे स्क्रॉल करें
ज्यादा नमक खाने से दिल और लिवर हो सकता है खराब, Immunity भी हो जाती है कमजोर, WHO ने बताया रोज कितना खाएं
लालू ने सबको चौंकाया! खराब तबीयत के बाद भी सांसें खींच-खींच की मीटिंग
ये पढ़ा क्या?लालू ने सबको चौंकाया! खराब तबीयत के बाद भी सांसें खींच-खींच की मीटिंग
X
NEXT STORY
ज्यादा नमक खाने से दिल और लिवर हो सकता है खराब, Immunity भी हो जाती है कमजोर, WHO ने बताया रोज कितना खाएं
गले में दर्द, खराश और सूजन को दूर करने में कारगर माने गए हैं ये घरेलू नुस्खे, आप भी जानिये
