ये फल झट से बढ़ा सकते हैं Blood Sugar level
Blood Sugar Level: ये फल झट से बढ़ा सकते हैं ब्लड शुगर लेवल, डायबिटीज के मरीज खाने से करें परहेज
तरबूज, सूखे खजूर, अनानास, ज्यादा पके केले, अनार, चीकू, आम और अंगूर आदि। डायबिटीज के मरीजों को इन फलों का सेवन करने से बचना चाहिए।
शरीर में ब्लड शुगर लेवल कम और ज्यादा होने के संकेत (फोटो क्रेडिट- इंडियन एक्सप्रेस)
डायबिटीज एक लाइलाज मेटाबॉलिक बीमारी है। मधुमेह की इस बीमारी में खानपान का ध्यान रखना बेहद ही जरूरी होता है। क्योंकि, खानपान के कराण शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। बता दें, व्यक्ति जो भी चीजें खाता है, उसके पचने के दौरान शुगर निकलता है। यूं तो इसी शुगर से शरीर को एनर्जी मिलती है, लेकिन जिन लोगों के शरीर में सेल्स ग्लूकोज को एब्जॉर्ब नहीं कर पाते, तो वह खून में मिल जाते हैं।
जिसके कारण ब्लड शुगर की समस्या पैदा होती है। ऐसे में मधुमेह के मरीजों को अपने खानपान का ध्यान रखने की बेहद ही आवश्यकता होता है। बता दें, शरीर में शुगर लेवल बढ़ने से किडनी फेलियर, बार-बार पेशान आना, हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारी हो सकती हैं। ऐसे में मधुमेह के मरीजों को अपना शुगर लेवल कंट्रोल रखना बेहद ही जरूरी होता है।
@essentialtipsbydev
