Corona virus के दौरान oxygen level कैसे बढ़ाएं?
Corona virus के दौरान
oxygen level कैसे बढ़ाएं?
Tips to increase oxygen level: कोरोना के गंभीर मरीजों में ऑक्सीजन का स्तर कम हो जा रहा है, जिस कारण उन्हें बेचैनी व छटपटाहट हो रही है। ऑक्सीजन लेवल ज्यादा नीचे जाने से लोगों की मौत भी हो रही है। ऐसे में ऑक्सीजन लेवल बेहतर रहना बहुत जरूरी है। बता दें कि सिर्फ कोरोना के मरीज ही नहीं, फेफड़ों की बीमारी से ग्रस्त लोगों को भी सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जो लोग क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मनरी डिजीज से पीड़ित होते हैं, उन्हें ब्रीदिंग प्रॉब्लम होने लगती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कुछ प्राकृतिक उपाय जिनसे ऑक्सीजन लेवल बढ़ाया जा सकता है –
डाइट में लाएं बदलाव: स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर को ऑक्सीजन के इस्तेमाल के लिए प्रेरित करता है जिससे बॉडी में इसका स्तर बढ़ता है। इसलिए एक्सपर्ट्स डाइट में इस पोषक तत्व से भरूपर खाद्य पदार्थों को शामिल करने की सलाह देते हैं। आप ब्लूबेरीज, क्रैनबेरीज, लाल राजमा, स्ट्रॉबेरीज, प्लम और ब्लैकबेरीज का सेवन जूस या स्मूदी के रूप में कर सकते हैं। इसके अलावा, विटामिन एफ हीमोग्लोबिन में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाता है। ये विटामिन सोयाबीन, अलसी के बीज और अखरोट में प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं
